लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

वाराणसी

Varanasi, Latest Marathi News

Read more

काशी और बनारस नाम से मशहूर वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में शुमार किया जाता है। गंगा किनारे बसे हुए इस शहर का जिक्र वेद, पुराण, रामायण, महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भारतीय त्रिदेवों (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) में से काशी कि स्थापना ख़ुद भगवान शिव ने की है। अन्य मान्यता है कि काशी भोलेनाथ के त्रिशूल पर स्थित है। काशी को लेकर ऐसी ही कई अन्य मान्यताएँ प्रचलित हैं जिनका लब्बोलुआब यह है कि यह शहर भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अहम केंद्र रहा है। काशी में गौतम बुद्ध ने अपना पहला प्रवचन दिया था। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने काशी में जन्म लिया था। अघोर पंथ के सिद्ध पुरुष करपात्री जी महाराज, बाबा कीनाराम और अवधुत भगवान राम जैसे संतों की काशी कर्मभूमि रही है। कबीर और तुलसी जैसे भक्तिकालीन संतों की भी काशी ही कर्मभूमि रही है। भारतेंदु हरिश्चंद्र, प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सुदामा पाण्डेय धूमिल, नामवर सिंह, काशीनाथ सिंह, गिरिजा देवी, उस्ताद बिस्मिल्ला खान, राजन-साजन मिश्र, बिरजू महाराज जैसी महान हस्तियाँ बनारस से जुड़ी रही हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

भारत : ज्ञानवापी मामला: सील वजूखाने की 20 जनवरी को सुबह नौ बजे से सफाई होगी, जिला प्रशासन रहेगा मौजूद

भारत : राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज से शुरू, यूपी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से अमेठी तक जाएंगे कांग्रेस का अलख जगाने

भारत : Varanasi Ram Mandir: 84 घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नि:शुल्क सेवा, 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, वाराणसी के नाविक समाज ने की घोषणा

भारत : Hariram Dwivedi: हिंदी और भोजपुरी के प्रख्यात कवि, गीतकार और साहित्यकार पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ का निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा...

उत्तर प्रदेश : Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी के ASI सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर आज फैसला, वाराणसी कोर्ट करेगा सुनवाई

भारत : ज्ञानवापी मामला: एएसआई ने अदालत से सर्वेक्षण रिपोर्ट को चार और सप्ताह तक सार्वजनिक न करने का आग्रह किया

भारत : ये विकास नहीं डकैती है, महाराष्ट्र से सब गुजरात भेजा रहा है, बेइमान मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री सब देख रहे हैं, संजय राउत ने मोदी सरकार पर हमला

क्राइम अलर्ट : आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ के तीन आरोपियों को भाजपा ने निष्कासित किया

क्राइम अलर्ट : IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, गन पॉइंट पर कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया था

भारत : ब्लॉग: देशभर में हों काशी-तमिल संगमम जैसे प्रयोग