लाइव न्यूज़ :

Varanasi Ram Mandir: 84 घाट पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नि:शुल्क सेवा, 22 जनवरी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, वाराणसी के नाविक समाज ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2024 14:52 IST

Varanasi Ram Mandir: वन गमन के समय निषाद राज ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नाव से बिना शुल्क लिए नदी पार करायी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनिषाद समाज का प्रभु श्री राम से अटूट रिश्ता रहा है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मुफ्त नाव सेवा प्रदान की जाएगी।शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

Varanasi Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को वाराणसी के नाविक समाज ने गंगा घाट पर एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नि:शुल्क सेवा देने का निर्णय लिया है। ‘मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास’ के संगठन मंत्री शम्भू साहनी ने बताया ,‘‘ निषाद समाज का प्रभु श्री राम से अटूट रिश्ता रहा है।

वन गमन के समय निषाद राज ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता को अपनी नाव से बिना शुल्क लिए नदी पार करायी थी।’’ उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नाविक समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को बनारस के सभी 84 घाट पर गंगा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मुफ्त नाव सेवा प्रदान की जाएगी।

साहनी ने बताया कि 22 जनवरी को ही दिन में बनारस के राजघाट से निषादराज घाट तक भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी के नाम से एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याउत्तर प्रदेशKashiवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र