पूर्वी यूरोप में स्थित देश। यूक्रेन की राजधानी कीव है। यूक्रेन अपने ईसाई ऑर्थडॉक्स चर्च, ब्लैक-सी, जंगलों और पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। यूक्रेन पहले USSR (सोवियत संघ) का अंग था। जुलाई 1990 में यूक्रेन की संसद ने सोवियत संघ से अलग संप्रभु राष्ट्र होने के प्रस्ताव को स्वीकृति किया। साल 2017 तक यूक्रेन की आबादी चार करोड़ 25 लाख से ज्यादा थी। यूक्रेन की कुल आबादी में करीब 77 प्रतिशत यूक्रेनी मूल के नागरिक हैं, वहीं 17 प्रतीशत नागरिक रूसी मूल के हैं। यूक्रेन की आधिकारिक भाषा यूक्रेनी है। Read More
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा, "भारत के लिए सस्ते दाम पर रूसी तेल खरीदने का अवसर इस तथ्य से आता है कि यूक्रेनियन रूसी आक्रामकता से पीड़ित हैं और हर दिन मर रहे हैं।" ...
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा कि अगर क्रेमलिन नेता युद्ध को समाप्त करने का रास्ता तलाश रहे हैं तो वह रूस के यूक्रेन आक्रमण को हल करने के बारे में व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करने को तैयार होंगे। ...
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बाइडन की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नरम लहजे में कहा कि पुतिन बातचीत के लिए खुले हैं लेकिन रूस यूक्रेन से बाहर नहीं निकलेगा। ...
ब्रिटिश एडवेंचरर और टीवी प्रेसेंटर बेयर ग्रिल्स हाल ही में यूक्रेन में देश के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलने पहुंचे। उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेलेंस्की के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। ...