तमिलनाडु, दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। देश के विकास व राजनैतिक दृष्टि से भी यह राज्य हमेशा देश के लिए बेहद अहम रहा है। ऐतिहासिक दृष्टि से तमिलनाडु भारत का सबसे अग्रणी राज्य है। यही एक ऐसा राज्य जो कभी उजड़ा नहीं, प्रागैतिहासिक काल से ही यहां जो लोग बसे, उन्हीं की पीढ़ियां यहां जमी रहीं। अपनी धरती छोड़कर यहां लोग भागे नहीं। यह राजा-महाराजाओं की धरती रही। गुलामी के दिनों में भी इस राज्य में वैसा अंग्रेजों का वैसा प्रभाव नहीं था, जैसा दिल्ली-कोलकाता सरीखे शहरों पर था। जबकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। चेन्नई के अलावा मदुरै, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली सरीखे शहर इस राज्य में स्थित हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानिस्वामी और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। Read More
हास्य भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय अभिनेता पाण्डु ने 500 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था। वह सिनेमा और टेलीविजन दोनों माध्यमों में काफी लोकप्रिय थे। ...
सेना के जवान नायक एनए वेलू पी पहले ऐसे भारतीय अल्ट्रा-रनर बने थे जिन्होंने 1600 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 17 दिन में तय की थी. उनकी यह उपलब्धि एशियाई रिकॉर्ड में शामिल होने की प्रक्रिया में है. ...
Tamil Nadu Legislative Assembly Elections: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने द्रमुक नेता ए. राजा पर निशाना साधा। ...