सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव रविवार (14 जून) को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिल्म जगत की हस्तियां और उनके प्रशंसक इस खबर से स्तब्ध हैं। ...
सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेसेस को भी अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत के इस तरह दुनिया को छोड़ जाने की खबर जानकर हर कोई सदमे में है। ...
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार देर रात उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। उनके शव का पोस्टमार्टम मुंबई के जुहू स्थित कूपर अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम में उनकी आत्महत्या की ...
Early signs and symptoms of Depression: डिप्रेशन के कुछ ऐसे लक्षण भी होते हैं जिन्हें आप खुश रहते हुए भी नहीं समझ पाते हैं और वो आपको अंदर से तोड़ते रहते हैं ...