सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार भाई-भतीजावाद और नेपोटिजम को लेकर बहस चल रही है। ...
अभिषेक बच्चन ने बताया कि बॉलीवुड में डेब्यू करना उनके लिए कितना मुश्किल था। एक दौर था जब वह डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के पास चक्कर लगाया करते थे, लेकिन उन्हें काम नहीं मिलता था। ...
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की जोड़ी फिल्म राब्ता में नजर आई थी। फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं, लेकिन इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। ...
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से उनके परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। सुशांत के पिता ने अपना इकलौता बेटा और बहनों ने अपने एक मात्र भाई खो दिया। ...