फैंस के कहने पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए काजोल ने कहा सिर्फ एक शब्द, भावुक पोस्ट वायरल

By अमित कुमार | Published: June 22, 2020 04:20 PM2020-06-22T16:20:45+5:302020-06-22T16:20:45+5:30

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार भाई-भतीजावाद और नेपोटिजम को लेकर बहस चल रही है।

Kajol was asked to give one word for Sushant Singh Rajput and this is what she had to say | फैंस के कहने पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए काजोल ने कहा सिर्फ एक शब्द, भावुक पोस्ट वायरल

काजोल ने आस्क मी एनिथिंग सेशन का आयोजन किया। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsकाजोल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं, तभी एक फैन ने सुशांत सिंह के बारे में एक सवाल किया। फैन ने काजोल से कहा कि आप सुशांत सिंह राजपूत के बारें में केवल एक शब्द कहें।काजोल का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का गम इतना गहरा है कि फैंस इससे चाहकर भी नहीं निकल पा रहे हैं। करीब एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने आस्क मी एनिथिंग सेशन का आयोजन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे सुशांत को लेकर सवाल कर लिया। 

काजोल सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत कर रही थीं, तभी एक फैन ने सुशांत सिंह के बारे में एक सवाल किया। फैन ने काजोल से कहा कि आप सुशांत सिंह राजपूत के बारें में केवल एक शब्द कहें। इस पर काजोल ने कमेंट करते हुए लिखा, "दुखद"।  काजोल का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस काजोल की बात से सहमत दिखाई पड़ रहे हैं। 

काजोल को है जल्द से जल्द मां से मिलने की इच्छा

वैसे सोशल मीडिया पर अक्सर ही सेलेब्स को फैंस के साथ रूबरू होते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में काजोल भी आस्क मी एनिथिंग सेशन के तहत फैंस से मुखातिब हुईं। इस दौरान काजोल ने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए। इसी कड़ी में एक फैन ने काजोल से पूछा कि आप लॉकडाउन के बाद सबसे पहले किस इंसान से मिलना चाहती हैं? इस पर जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि वो सबसे पहले अपनी मां से मिलना चाहती हैं।

 रानी मुखर्जी को लेकर काजोल ने कही यह बात

इसके अलावा काजोल से ये भी पूछा गया कि क्या एक एक्टर के तौर पर उन्हें रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) पसंद हैं? इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा कि मुझे लगता है कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। मालूम हो, काजोल और रानी आपस में बहनें हैं। काजोल के पिता शोमू मुखर्जी और रानी के पिता राम मुखर्जी कजिन हैं। बता दें कि रानी और काजोल फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में एकसाथ काम भी कर चुकी हैं।


 

Web Title: Kajol was asked to give one word for Sushant Singh Rajput and this is what she had to say

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे