Sridevi Bio in Hindi: 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में जन्मी बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी की 24 फरवरी, 2018 को दुबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने महज चार साल की उम्र से बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम शुरू कर दिया था। उनकी पहली फिल्म कंधन करुणई (तमिल) थी। साल 1979 में श्रीदेवी ने फिल्म 'सोलहवां साल' से हिंदी फिल्मों में आईं। 80 के दशक में उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में दे दीं। साल 1996 में उन्होंने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की और साल 1997 में रिलीज हुई 'जुदाई' से फिल्मों से 15 साल के लिए संन्यास ले लिया। इस बीच उन्होंने दो बेटियों, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर को जन्म दिया। श्रीदेवी ने 15 सालों बाद फिर से वापसी की। साल 2012 में उन्होंने अवार्ड वीनिंग फिल्म 'इंग्लिश-विंगलिश' में जबर्दस्त अभिनय किया। साल 2017 में उन्होंने 'मॉम' में फिर से अपने चाहने वालों को जीत लिया। लेकिन यह उनकी आखिरी फिल्म बन गई। यह उनकी 300वीं फिल्म थी। Read More
श्रीदेवी के परिवार से इस सम्मान पर एक बयान जारी किया गया है जो श्रीदेवी के अकाउंट से शेयर किया है। इसमें लिखा है ज्यूरी द्वारा श्रीदेवी को फिल्म मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड देने पर हम उत्साहित हैं। ...
National Film Award 2018: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने इनका एलान किया है। ...
चाहे श्रीदेवी, नरेंद्र झा जैसे बेहतरीन एक्टर का यूं चले जाना हो या इरफान खान जैसे टैलेंटेड एक्टर का अचानक से बीमार हो जाना। इन सारी खबरों ने एक तरह से लोगों को शॉक्ड कर दिया है। ...