लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

रोहित शर्मा

Rohit-sharma, Latest Marathi News

Read more

रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं।

क्रिकेट : चहल ने रोहित और कोहली को बताया लेजेंड, कहा, 'दोनों बड़े भाई जैसे, मेरी गेंद पर रन भी पड़ जाएं तो विराट मुझे निगेटिव होने से बचाते हैं'

क्रिकेट : साल 2009 में ही रोहित शर्मा की क्षमता परख चुका था ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई, खुद साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

क्रिकेट : रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को किया ट्रोल, कहा- कपड़े के अंदर तू, या कपड़ा तेरे अंदर है

क्रिकेट : रोहित शर्मा को नाखून चबाने की बुरी आदत, वाइफ रितिका भी हैं इससे काफी परेशान

क्रिकेट : रोहित ने शेयर किया बेटी के साथ खेलने का क्यूट वीडियो, लिखा, 'ये दिन वापस नहीं आने वाले', रैना, हरभजन, धवन ने किए शानदार कमेंट

क्रिकेट : रोहित शर्मा ने खोला राज, वनडे में उनके तीसरे दोहरे शतक के बाद क्यों रो पड़ी थीं पत्नी रितिका

क्रिकेट : रोहित ने धवन को लेकर किया खुलासा, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान अचानक गाना गाकर बल्लेबाज को था चौंकाया

क्रिकेट : युजवेंद्र चहल ने 'खास' दोस्त के साथ शेयर की तस्वीर, रोहित शर्मा ने मजेदार कमेंट से कर दिया ट्रोल

क्रिकेट : एफआईआर दर्ज होने के बाद युवराज सिंह ने मांगी माफी, युजवेंद्र चहल को लेकर किया था जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल

क्रिकेट : एरॉन फिंच ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया की संयुक्त वनडे इलेवन, रोहित की जगह इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज को दिया मौका