रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
ICC T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को टी20 विश्व कप मैच में भारत को दो गेंद रहते पांच विकेट से हराया। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने शानदार गेंदबाजी की। 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। ...
ICC T20 World Cup 2022: भारत ने सूर्यकुमार यादव (68 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 133 रन बनाये। ...
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से है। भारत अपने पहले दोनों मैच जीत चुका है। आज विराट कोहली भी टी20 वर्ल्ड कप का एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। ...
India vs South Africa, T20 World Cup team: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने वार्म-अप मैचों में प्रभावित करने के बावजूद अपने T20 विश्व कप 2022 अभियान की निराशाजनक शुरुआत की है। ...
ICC T20 World Cup 2022: भारत के चोटी के छह बल्लेबाज दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऋषभ पंत अभी रणनीति का हिस्सा नहीं है, ऐसे में विरोधी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है। ...
ICC T20 World Cup 2022: नीदरलैंड के क्रिकेटर पॉल वान मीकेरेन ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में केएल राहुल का विकेट लिया था। पिछले 24 घंटे में जो कुछ हुआ, उसे नया अनुभव बताया। ...