Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
कार्ति चिदंबरम ने एक टीवी इंटरव्यू में पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। जिसके बाद तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ...
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज करते हुए शनिवार को एक प्रचार समिति का गठन किया। पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन इस समिति के संयोजक होंगे और महासचिव जयराम रमेश तथा के. सी. वेणुगोपाल इसके सदस्य बनाए गए हैं। ...
भोपाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होगी और 22 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। गुरुवार को यात्रा का नया रोडमैप तैयार किया गया है इस रूट में मप्र की सात लोकसभा सीटें आएंगी। मप्र कांग्रेस यात्रा की तैयारियों में जुट ग ...
प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवरों के साथ अटूट एकजुटता व्यक्त करते हुए, राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर सरकार के लगातार हमले को रेखांकित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। ...
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्षजेपी नड्डा ने लखनऊ में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन को जमीन पर शत-प्रतिशत लागू करने के लिए काम कर रहे हैं। ...