लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

प्रमोद सावंत

Pramod-sawant, Latest Marathi News

Read more

डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं।

भारत : 74 वर्षीय बालकृष्ण अय्या ने अकेले ही कुआं खोदा, समाप्त किया पेयजल संकट, राज्य जैव विविधता पुरस्कार मिला

भारत : कर्नाटक चुनाव के दिन गोवा में छुट्टी, प्रमोद सावंत सरकार के फैसले पर विपक्ष भड़का, औद्योगिक इकाइयां भी नाखुश

भारत : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ दिया बयान, दर्ज हुआ मुकदमा

भारत : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, कहा- भाजपाई नेताओं को बिहार और बिहारियों से इतनी नफरत क्यों है?

भारत : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- राज्य में 90 प्रतिशत अपराध के लिए प्रवासी मजदूर जिम्मेदार

क्राइम अलर्ट : गोवा में सरेआम पर्यटकों पर तलवारों, चाकुओं से हुआ हमला; सीएम सावंत ने दिया सख्त कार्रवाई का आदेश, तीन गिरफ्तार

भारत : बिना वर्क एक्सपीरियंस गोवा के सरकारी विभागों में नहीं मिलेगी नौकरी, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की बड़ी घोषणा

क्राइम अलर्ट : गोवा में पकड़े गये अवैध बांग्लादेशी नागरिक, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'अवैध कारोबार में थे संलिप्त, भेजा जाएगा वापस'

भारत : गोवाः कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल, कल पीएम मोदी से मिलेंगे, सीएम प्रमोद सावंत भी रहेंगे साथ, जानें क्या है मामला 

भारत : गोवाः कई मंत्रियों की होगी छुट्टी, बीजेपी में शामिल कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री!, राज्यपाल से मिले सीएम सावंत, मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना