लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

प्रमोद सावंत

Pramod-sawant, Latest Marathi News

Read more

डॉ. प्रमोद सावंत दूसरी बार गोवा का सीएम बन रहे हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को गोवा में हुथा था। सावंत का राजनीतिक करियर कोल्हापुर से ही शुरू हुआ था, जब वे यहां मेडिकल शिक्षा ले रहे थे। सावंत ने 1992 में जनरल सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सावंत (48) उत्तर गोवा जिले की सांखली सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने साल 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में राज्य में सरकार बनाई थी तब सावंत को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि, मार्च 2019 में पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया। आयुर्वेद चिकित्सक सावंत ने अपनी यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनकर आरंभ की और वह मुख्यमंत्री रहते हुए भी संघ के वार्षिक संचालन कार्यक्रम में भाग लेते रहे हैं। सावंत की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2007 में आरंभ हुई जब भाजपा ने उन्हें सांखली (उस समय पाले) सीट से टिकट दिया। लेकिन उस चुनाव में उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप गौंस से पराजय का सामना करना पड़ा। हालांकि, साल 2012 और 2017 के चुनाव में उन्हें जीत मिली। सावंत के कार्यकाल के दौरान कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई और उनकी सरकार को राज्य के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा। सावंत की पत्नी सुलक्षणा भी भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं और राज्य में पार्टी की महिला विंग में प्रमुख पदाधिकारी हैं।

भारत : गोवा कैबिनेट में फेरबदल, एलेक्सो सेक्वेरा और विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर ने इस्तीफा दिया, 2 विधायक बनेंगे मंत्री

भारत : छह महीने से नहीं हुआ लोकायुक्त की नियुक्ति: भ्रष्टाचार विरोधी ढांचे की ठप स्थिति पर सवालों में घिरी सावंत सरकार

भारत : गोवा: स्वास्थ्य मंत्री के निलंबन आदेश पर विरोध के बाद मुख्यमंत्री ने रद्द किया CMO का सस्पेंशन

भारत : Shirgao Tragedy: 40000 लोग थे जमा, मंदिर में उत्सव के दौरान भगदड़, 7 की मौत और 30 घायल, देखें वीडियो

भारत : गोवा विधानसभा चुनाव 2027ः 40 में से 27 सीट जीतेंगे?, सीएम प्रमोद सावंत ने कहा-कांग्रेस और आप का बुरा हाल, कार्यकर्ता फिर से बनाएंगे सरकार

भारत : Waqf Amendment Bill: सीएम प्रमोद सावंत ने वक्फ विधेयक के पास होने को बताया संविधान की जीत, कही ये बात

कारोबार : Goa Budget 2025: शिक्षा के लिए 2,100 करोड़ रुपये, स्नातक छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य?, प्रति व्यक्ति आय 9.69 लाख होने का अनुमान, देखें गोवा बजट मुख्य बातें

भारत : गोवा में प्राइवेट फॉरेस्ट लैंड पर सुप्रीम कोर्ट रोक के बाद कांग्रेस ने सीएम सावंत को घेरा, जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा

भारत : Goa CM Pramod Sawant: 'छक्का' मारकर प्रमोद सावंत ने रचा इतिहास?

भारत : पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिलने के बाद गोवा पर भारतीय संविधान थोपा गया था: कांग्रेस उम्मीदवार विरीएटो फर्नांडिस