पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल राष्ट्र है जो 1947 में भारत से टूटकर बना था। पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना माने जाते हैं। पाकिस्तान ने लोकतांत्रिक शासन प्रणाली अपनाई हुई है लेकिन वहां की राजनीति में सेना का दखल ज्यादा होता है। 1972 में पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) ने बगावत की और एक अलग मुल्क बन गया। इस तरह पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन नेता नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के आरोप में सजा का काट रहे हैं। 2018 के आम चुनाव में इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है। Read More
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा, ‘‘ मैं अल्लाह के नाम पर शपथ लेता हूं कि मैं पवित्र इस्लाम धर्म का पालन और उसकी रक्षा करूंगा। मैं संविधान का सम्मान, उसकी निगरानी और उसे लागू करूंगा।’’ ...
गिलगित बाल्तिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्ला फिराक ने बताया कि बस रावलपिंडी से स्कर्दू जा रही थी तभी रास्ते में गिलगित के पास रौन्दो में बस खड्ड में गिर गई। फिराक ने बताया कि बस में हादसे के वक्त 25 यात्री सवार थे। अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं च ...
पाकिस्तान मौसम विभाग ने रविवार को प्रांत के दूर-दराज इलाकों में फिर से गरज के साथ बारिश होने और ओले पड़ने का अनुमान जताया था। खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है जिससे अचानक बाढ़ आने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। ...
आरोपियों के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि नलिया एयरबेस की जानकारी, तस्वीरें पाकिस्तान भेजने की एवज में इन्हें हवाला के जरिये पैसे मिले। ...
मस्जिद के नायब इमाम मुहम्मद इस्माइल ने कहा कि 1996 तक महिलाओं को जुम्मे की नमाज पढ़ने की इजाजत थी लेकिन बढ़ते आतंकवाद के चलते उनके ऐसा करने पर रोक लगा दी गयी। ...
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने ओआईसी के महासचिव के जम्मू-कश्मीर मामलों के विशेष दूत यूसुफ एम अल डोबे के हवाले से एक बयान में कहा कि कश्मीर और फलस्तीन मुद्दों का समाधान संगठन के शीर्ष एजेंडे में है। ...
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की शुक्रवार की खबर के अनुसार एशियाई विकास बैंक का अनुमान है कि कोरोना वायरस से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 6.08 करोड़ डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। ...