23 साल की पाबंदी के बाद इस मस्जिद में महिलाएं फिर से कर सकेंगी नमाज अदा

By भाषा | Published: March 8, 2020 09:10 AM2020-03-08T09:10:58+5:302020-03-08T09:10:58+5:30

मस्जिद के नायब इमाम मुहम्मद इस्माइल ने कहा कि 1996 तक महिलाओं को जुम्मे की नमाज पढ़ने की इजाजत थी लेकिन बढ़ते आतंकवाद के चलते उनके ऐसा करने पर रोक लगा दी गयी।

Pakistan: The Golden Mosque opened doors for women after 23 years | 23 साल की पाबंदी के बाद इस मस्जिद में महिलाएं फिर से कर सकेंगी नमाज अदा

पाकिस्तान की सुनहरी मस्जिद में महिलाएं कर सकेंगी नमाज अदा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsपाकिस्तान के पेशावर में 23 साल की पाबंदी के बाद प्रसिद्ध सुनहरी मस्जिद में महिलाएं फिर से नमाज अदा कर सकेंगी। मस्जिद प्रशासन द्वारा इस कदम का एलान करने के बाद करीब 20 महिलाओं ने जुम्मे की नमाज अदा की।

पाकिस्तान के पेशावर में 23 साल की पाबंदी के बाद प्रसिद्ध सुनहरी मस्जिद में महिलाएं फिर से नमाज अदा कर सकेंगी। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। डॉन न्यूज की खबर के अनुसार मस्जिद प्रशासन द्वारा इस कदम का एलान करने के बाद करीब 20 महिलाओं ने जुम्मे की नमाज अदा की। महिलाओं के लिए मस्जिद के ऊपरी तल पर हॉल में जुम्मे की नमाज अदा करने की व्यवस्था की गयी है।

मस्जिद प्रशासन के बैनर पर ऐसा लिखा गया है। महिलाओं को ईद की नमाज की भी इजाजत होगी। मस्जिद के नायब इमाम मुहम्मद इस्माइल ने कहा कि 1996 तक महिलाओं को जुम्मे की नमाज पढ़ने की इजाजत थी लेकिन बढ़ते आतंकवाद के चलते उनके ऐसा करने पर रोक लगा दी गयी।

डॉन न्यूज ने इस्माइल के हवाले से कहा गया, ‘‘अब हमने ऊपरी हिस्से को फिर खोल दिया है ताकि महिलाएं पुरूषों के साथ पृथक खंड में जुम्मे की नमाज अदा कर सकती है और खुतबा सुन सकती हैं।’’

जुम्मे की नमाज अदा करने वाली कौशर शाह (45) ने कहा, ‘‘ मैं वाकई खुश हूं और यह वाकई एक अच्छा फैसला है। हमें आशा है कि मस्जिद प्रशासन महिलाओं को नियमित रूप से भी इजाजत देगा।’’

Web Title: Pakistan: The Golden Mosque opened doors for women after 23 years

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे