न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
England vs New Zealand: श्रीलंका के स्पिन दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (800) और दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिन महान शेन वार्न (708) के ठीक बाद खेल के सबसे लंबे प्रारूप में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ...
ICC ODI Rankings: न्यूजीलैंड की टीम 125 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड एक अंक नीचे 124 पर और ऑस्ट्रेलिया 107 पर तीसरे स्थान पर है। ...
England vs New Zealand: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम दाहिनी एड़ी में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। ...
England vs New Zealand: जो रूट ने 31 साल और 157 दिन की समान उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े को छुआ। यह रूट का 26वां टेस्ट शतक है और उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गारफील्ड सोबर्स की बराबरी कर ली। ...
England vs New Zealand: न्यूजीलैंड टीम 132 पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स ने 9.2 ओवर में 4 मेडन रखते हुए 13 रन देकर 4 विकेट लिए। ...