लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : PM Modi-VHP को नहीं करता है RSS रिमोट से कंट्रोल- छत्तीसगढ़ में बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, कहा- ‘हिंदू’ धर्म नहीं, बल्कि…

भारत : संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक, 23 दिनों के सत्र में 17 बैठकें होंगी, जानें

भारत : पीएम मोदी बोले- काशी तमिल संगमम बनेगा राष्ट्रीय एकता का प्लेटफॉर्म

भारत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिल परिधान में पहुंचे काशी, लोगों ने कहा, 'वणक्कम मोदी अन्ना', किया ‘काशी तमिल समागम’ का उद्धाटन

कारोबार : शोभना जैन का ब्लॉग: जी-20 की कमान मिलने की अपेक्षाएं और चुनौतियां

भारत : PM Kisan Yojana: 31 दिसंबर तक ई-केवाईसी कर लें, नहीं तो आगामी किश्तों से वंचित रहना पड़ सकता है, जानें रजिस्ट्रेशन कैसे करें

भारत : Gujarat Election 2022: देवेंद्र फड़नवीस का अरविंद केजरीवाल पर हमला, बोले, ये वैसे डांसर हैं, जो बिना बुलाए शादी में पहुंच जाते हैं

भारत : अटकाना, लटकाना और भटकाने का युग गया पहले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, अपनी सरकार के लिए कही यह बात

भारत : अरुणाचल प्रदेश के पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 2019 मे रखी थी आधारशिला, जानें इसकी लागत और खासियत

भारत : गुजरात में आज से पीएम मोदी की रैलियों का आगाज, 15 दिनों में करेंगे 25 रैलियां, कांग्रेस के गढ़ सौराष्ट्र में 4 कार्यक्रम, देखें