लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Gujarat Election 2022: एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान, 339 निर्दलीय और 70 महिलाओं समेत कुल 788 उम्मीदवार मैदान में, बीजेपी, आप और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला

भारत : वडनगर के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में क्या कहा?

भारत : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता के लिए भारत को ब्रिटेन का समर्थन

भारत : पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों के साथ 'मैदान' में उतरे, खूब बजी तालियां

भारत : भारत आतंकवाद को उखाड़ फेंकने तक चैन से नहीं बैठेगा, 'नो मनी फॉर टेरर' सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- आतंकियों के वित्त पर चोट करना होगा

ज़रा हटके : गुजरात चुनाव पर सांसद रवि किशन का भोजपुरी मिक्स गाना 'गुजरात मा मोदी छै' हुआ रिलीज, देखें वीडियो

भारत : पाकिस्तान का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने साधा निशाना, कहा- आतंकवाद के हर तरह के प्रत्यक्ष और परोक्ष समर्थन के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत

भारत : ब्लॉग: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कैसे निकलेगी आत्मनिर्भर भारत की राह और क्या है उद्येश्य?

विश्व : जी20 शिखर सम्मेलन से दुनिया को क्या मिला? जवाब- कुछ नहीं, सभी अंतरराष्ट्रीय संगठनों के लिए ये विचार की घड़ी

भारत : आगे देखते जाइये, 2024 तक हमारे साथ यही होगा, 2024 में बीजेपी का खात्मा होने वाला, तेजस्वी यादव ने केंद्र पर साधा निशाना