लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Bihar Politics News: यूपीए बनाम एनडीए सरकार, राजद प्रमुख लालू यादव ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर किया हमला, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा...

भारत : Independence Day 2024: देखना चाहते हैं लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह? ऐसे बुक करें टिकट, जानें प्रोसेस

भारत : kangana ranaut: कंगना रणावत बन चुकी हैं एक लड़ाकू भगवा योद्धा!

भारत : ISRO SSLV-D3/EOS-08 Mission: 16 अगस्त को करेंगे कारनामा, इसरो ने की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस के बाद 140 करोड़ भारतीयों को तोहफा, जानें क्या है और कैसे करेगा काम

कारोबार : PM Surya Ghar Yojana: मॉडल गांव बनाओ और 10000000 पाओ, जानें क्या है योजना और कैसे उठाएं फायदा, 800 करोड़ रुपये आवंटित

भारत : हिंडनबर्ग रिपोर्ट: भाजपा का आरोप- कांग्रेस का लक्ष्य पूरे शेयर बाजार को ध्वस्त करना है, जमकर बरसे रविशंकर प्रसाद

भारत : Independence Day 2024: कब और कहां देखें 15 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण, यहां चेक करें डिटेल्स

भारत : Maharashtra polls 2024: दिल्ली के सामने झुक रहे हैं सीएम शिंदे, ठाकरे ने कहा- कार्यकर्ता ‘वाघ-नख’ हैं और “अब्दाली” से नहीं डरते...

भारत : New Cabinet Secretary 2024: जानिए कौन हैं सोमनाथन, पीएमओ, विश्व बैंक और चेन्नई मेट्रो में किया काम, पांच भाषा में विशेषज्ञ

भारत : ओलंपिक 2028 में गोल्ड ले आऊंगा: फोन पर बात करते समय अमन सहरावत का पीएम नरेंद्र मोदी से बड़ा वादा, VIDEO