लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का भव्य कॉरिडोर बनकर तैयार, पहले चरण का काम पूरा, पीएम मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन

भारत : संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, शीर्ष नेतृत्व से बंद कमरे में बातचीत, केंद्रीय मंत्री गडकरी पर चर्चा!

भारत : पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल

भारत : Capt Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय, देखें वीडियो

भारत : मुझे विश्वास नहीं होता कि सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग के पीछे पीएम मोदी का हाथ है: ममता बनर्जी

भारत : Bihar Politics: 23-24 सितंबर को सीमांचल दौरे पर शाह, भाजपा की रैली के जवाब में महागठबंधन रैला की तैयारी, मिशन 2024 को देंगे धार!

भारत : Lok Sabha Election 2024: अगर नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव जीतकर दिखा दें, तो..., केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मुख्यमंत्री पर किया कटाक्ष

भारत : गोवाः कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल, कल पीएम मोदी से मिलेंगे, सीएम प्रमोद सावंत भी रहेंगे साथ, जानें क्या है मामला 

क्रिकेट : क्या बढ़िया आदमी है..., इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने पीएम मोदी की तारीफ की, अन्य नेताओं की दी यह सलाह

भारत : हमारे प्रधानमंत्री अविवेकपूर्ण झूठे हैं, ‘प्रोजेक्ट चीता’ का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना