लाइव न्यूज़ :

गोवाः कांग्रेस के आठ विधायक बीजेपी में शामिल, कल पीएम मोदी से मिलेंगे, सीएम प्रमोद सावंत भी रहेंगे साथ, जानें क्या है मामला 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2022 18:11 IST

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की संभावना है। भाजपा इस साल हुए गोवा विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में सत्ता में फिर लौटी थी।

Open in App
ठळक मुद्देचालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा के पास 20 विधायक थे।कांग्रेस के विधायकों की संख्या 11 से घटकर तीन रह गई है।भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे भी मुलाकात करेंगे।

पणजीः गोवा में इस सप्ताह की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए कांग्रेस के आठ विधायक सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत तथा भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनावडे की अगुवाई में विधायक सोमवार सुबह प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि छह विधायक आज रात को विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जबकि विधायक माइकल लोबो और दिगंबर कामत बाद में राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। ये दोनों अभी राज्य से बाहर हैं।

इससे पहले, बुधवार को विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित करने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा के सूत्रों के अनुसार, इस समूह के दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने की संभावना है। भाजपा इस साल हुए गोवा विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में सत्ता में फिर लौटी थी। चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में उसके पास 20 विधायक थे, जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या हालिया दल-बदल के बाद 11 से घटकर तीन रह गयी है।

टॅग्स :गोवाBJPकांग्रेसप्रमोद सावंतनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार