लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: 23-24 सितंबर को सीमांचल दौरे पर शाह, भाजपा की रैली के जवाब में महागठबंधन रैला की तैयारी, मिशन 2024 को देंगे धार!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2022 17:49 IST

Bihar Politics: भाजपा ने खासतौर से सीमांचल को चुना है। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अमित शाह सीमांचल से रैली कर बिहार के साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीमांचल अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाका है।भाजपा के सीमांचल से होने वाली रैली पर महागठबंधन हमलावर है। सीमांचल का इलाका बिहार की राजनीति का केन्द्र बिंदु बननेवाला है।

पटनाः केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 सितम्बर को सीमांचल के दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान पूर्णिया और किशनगंज में भाजपा की बड़ी रैली होने जा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री इन रैलियों को संबोधित करेंगे माना जा रहा है की बिहार में भाजपा का लोकसभा चुनाव को लेकर आगाज इसी रैली से शुरू हो जाएगा।

अपने चुनावी अभियान को शुरू करने के लिए भाजपा ने खासतौर से सीमांचल को चुना है, जहां से एक बड़ा संदेश दिया जा सके। दरअसल, सीमांचल अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाका है। ऐसे में आने वाले दिनों में सीमांचल का इलाका बिहार की राजनीति का केन्द्र बिंदु बननेवाला है।

इसबीच, भाजपा के सीमांचल से होने वाली रैली पर महागठबंधन हमलावर है और ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप लगा रहा है। ऐसे में मिशन 2024 के लिए निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर मोर्चे पर भाजपा और उनके नेताओं से लोहा लेने को तैयार हैं। यही कारण है कि अमित शाह के दौरे और उनकी रैली का जवाब देने के लिए महागठबंधन भी तैयारी कर रहा है।

महागठबंधन भी सीमांचल में रैलियों की तैयारी में जुट गया है। इसबीच जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि अमित शाह सीमांचल से रैली कर बिहार के साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में महागठबंधन ने तय किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद महागठबंधन की भी रैली होगी।

उन्होंने बताया कि यह रैली साम्प्रदायिक सौहार्द और आपसी एकता बढ़ाने के लिए होगी। इसके लिए हमने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आग्रह किया था, जिसे उन्होंने मान लिया है और और हमने रैली को लेक फैसला कर लिया है।

ललन सिंह ने कहा कि 23 तारीख के बाद पूर्णिया और कटिहार में महागठबंधन की संयुक्त रैली करेंगे। ललन सिंह ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि महागठबंधन के तमाम सहयोगी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार के माहौल को खराब करने के लिए जान बूझकर सीमांचल से रैली करने की तैयारी कर रहा है। 

टॅग्स :बिहारलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीBJPजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारअमित शाहतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल