लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Narendra Modi In Bengaluru: 'मेड इन इंडिया' हवाई जहाज में यात्रा करेंगे, कर्नाटक को हाई-स्पीड बुलेट ट्रेनें मिलेंगी', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारत : Narendra Modi In Uttar Pradesh: 'कांग्रेस महिलाओं का 'मंगलसूत्र' छीनेगी, चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारत : Narendra Modi Aligarh Lok Sabha Seat: 'पहले आतंकी बम फोड़ते थे, सीरियल ब्लास्ट होते थे', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारत : Narendra Modi In Aligarh: 'दोनों शहजादों की फैक्टरी में ऐसा ताला लगा, आज तक इनको इसकी चाबी नहीं मिली है', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारत : Lok Sabha Elections 2024: क्या मेरी शिवसेना आपकी 'डिग्री' की तरह 'नकली' है?, उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा

भारत : पीएम मोदी पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज, पहले चरण के चुनाव को लेकर कहा ये, देखें वीडियो

भारत : Lok Sabha Elections 2024: मोदी की एकमात्र गारंटी मुसलमानों को गाली देना और वोट हासिल करना है, ओवैसी ने कहा

भारत : Lok Sabha Elections 2024: वो माताओं-बहनों के मंगलसूत्र छीनने की बात कर रहे हैं, वो कहते हैं देश की संपत्ति पर पहला अधिकार 'मुसलमानों' का है, मोदी का कांग्रेस पर हमला

भारत : 'राहुल उत्तर भारत से भाग गए, केरल के बारे में मोदी और गांधी के सुर एक जैसे हैं' - केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

भारत : Mallikarjun Kharge In Madhya Pradesh: 'अच्छे दिन का वादा करने वाले झूठे हैं, झूठों के सरदार हैं', चुनावी सभा में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे