लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज, पहले चरण के चुनाव को लेकर कहा ये, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 22, 2024 10:47 IST

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि हाल ही में पीएम मोदी ने जो भाषण दिया, उससे लग रहा है कि पहले चरण का चुनाव उनके पक्ष में नहीं रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।सिब्बल ने कहा कि नफरत के घोड़े का दूल्हा बनकर आप कभी हिंदुस्तान को बरकरार नहीं रख सकते।सिब्बल ने पूछा कि मोहन भागवत चुप क्यों है?

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच तमाम राजनेता विरोधी नेताओं व राजनीतिक पार्टियों पर हमलावर हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में पीएम मोदी ने जो भाषण दिया, उससे लग रहा है कि पहले चरण का चुनाव उनके पक्ष में नहीं रहा है।

उन्होंने आगे कहा, "उस भाषण के बाद मुझे लगता है कि बहुत से लोग निराश होंगे...जो दर्शाता है कि यहां रहने वाले अल्पसंख्यक घुसपैठिये हैं। यह कैसी राजनीति और संस्कृति है? नफरत के घोड़े का दूल्हा बनकर आप कभी हिंदुस्तान को बरकरार नहीं रख सकते।"

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)-1 और 2 सरकारों के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने कहा, "हम प्रधानमंत्री पद और उस पद पर आसीन व्यक्ति का सम्मान करते हैं लेकिन जब प्रधानमंत्री सम्मान के लायक नहीं हो तो देश के बुद्धिजीवियों को आवाज उठानी चाहिए। मोहन भागवत चुप हैं। वह चुप क्यों है?"

सिब्बल ने ये भी कहा, "आप (पीएम मोदी) भाषण दे रहे हैं कि कांग्रेस महिलाओं की संपत्ति घुसपैठियों और आतंकवादियों को दे देगी...राजनीति इस स्तर तक गिर गई है और इतिहास में ऐसा नहीं हुआ और मैं भी नहीं चाहता कि ऐसा हो।' मैं चुनाव आयोग से सवाल पूछना चाहता हूं कि तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं की गई। आपको (चुनाव आयोग) इसकी निंदा करनी चाहिए और पीएम मोदी को नोटिस देना चाहिए।"

टॅग्स :कपिल सिब्बललोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?