लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Madhya Pradesh: पीएम मोदी के भोपाल आने से पहले सुरक्षा कड़ी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी

भारत : Mauritius National Day: मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि, पीएम रामगुलाम ने दिया निमंत्रण

विश्व : US: भारत से भी टैरिफ वसूलेगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान; कहा- 'फेयर होना जरूर'

भारत : कुर्सी पर बिठाया और बोतल से पानी...?, शरद पवार को बैठने में मदद की पीएम मोदी, देखें भावुक वीडियो

भारत : 98th Akhil Bharatiya Marathi Sahitya Sammelan: मराठी भाषा अमृत से भी बढ़कर मीठी?, पीएम मोदी बोले- 100 वर्ष आरएसएस का बीज बोया गया था, वट वृक्ष बन संस्कृति को..., वीडियो

भारत : India On USAID: खुलासे ‘बेहद परेशान करने वाले’?, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा-देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप...

कारोबार : PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म, इस दिन आएगा 2000 रुपये?, 19वीं किस्त?, 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22,000 करोड़ डालेंगे पीएम मोदी, जानें कैसे उठाएं फायदा

बिदेशी सिनेमा : Captain America Brave New World: ब्रेव न्यू वर्ल्ड' में PM मोदी का हमशक्ल देख दर्शक हैरान, तारीफ कर रहे फैन्स

कारोबार : Gujarat Budget 2025: 370250 करोड़ रुपये का बजट?, 148 करोड़ रुपये की कर राहत, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने पेश किया...

विश्व : WATCH: और भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 2.1 करोड़ डॉलर?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन से पूछे सवाल