वहीं, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के संकल्प और इसे लद्दाख से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के विधेयक पर बसपा सहित बीजेडी और एआईएडीएमके ने केंद्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है। ...
गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में एक संकल्प पेश किया जिसमें कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 370 के सभी खंड जम्मू-कश्मीर में लागू नहीं होंगे। ...
इसको लेकर कश्मीर पर पाकिस्तान की बेचैनी किसी से छिपी नहीं रही है। लेकिन अब उसकी ये बेचैनी काफी बढ़ गई है। पाकिस्तान की सरकार से लेकर वहां की मीडिया तक में इसको लेकर शोर है। पाकिस्तान के अखबार कश्मीर में बढ़ रही हलचल की खबरों से पटे पड़े हैं। ...
राम माधव ने कहा कि क्या गौरवशाली दिन है। भाजपा महासचिव राम माधव ने अनुच्छेद 370 को लेकर सरकार के कदम को सराहा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में संकल्प पेश करते हुए राज्य के पुनर्गठन और धारा 370 को हटाने की सिफारिश की। ...
कश्मीर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सैनिकों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस बीच राजधानी दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। ...
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने कश्मीर मामले में मध्यस्थता की पेशकश की। अब ऐसा करने का समय आ गया है क्योंकि वहां हालात खराब हो रहे हैं और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना नए आक्रामक कदम उठा रही है।" ...
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है क्योंकि आतंकवादी धमकी और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के साथ शत्रुता बढ़ने के बीच तड़के कश्मीर में कर्फ्यू लगाया जाएगा। ...