हार और फाइन, 1200000 रुपये जुर्माना?, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर गाज

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2026 17:49 IST2026-05-13T17:48:06+5:302026-05-13T17:49:11+5:30

ipl 2026 srh Defeat and fine, ₹1,200,000 fine? Sunrisers Hyderabad captain Pat Cummins in trouble | हार और फाइन, 1200000 रुपये जुर्माना?, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर गाज

file photo

googleNewsNext
Highlightsसनराइजर्स हैदराबाद ने भी धीमी शुरुआत के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है।आठ टीमें दौड़ में हैं जबकि लीग चरण के दस दिन बाकी हैं। 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

अहमदाबाद:सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘आईपीएल की धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सत्र का यह पहला अपराध था।

इसलिए कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को गुजरात टाइटंस के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के 168 रन के जवाब में सनराइजर्स की टीम केवल 86 रन पर आउट हो गई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के सही समय पर फॉर्म में लौटने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ के चार स्थानों के लिये अब आठ टीमें दौड़ में हैं जबकि लीग चरण के दस दिन बाकी हैं। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का प्लेआफ में पहुंचना तय लग रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी धीमी शुरुआत के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में गुजरात टाइटंस की मजबूत टीम ने अपने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से उनकी टीम को चारों खाने चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साई सुदर्शन (61) और वाशिंगटन सुंदर (50) के अर्धशतकों की बदौलत गुजरात ने पांच विकेट पर 168 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम 86 रन पर आउट हो गई।

Open in app