मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
One nation-one election: लोकतंत्र को मजबूत बनाये रखने के लिए, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार को छोड़ देना चाहिए और उच्च स्तरीय समिति को भंग कर दिया जाना चाहिए। ...
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस का ही कोई नेता नेतृत्व करे। बैठक के बाद मंत्री संजय झा ने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी किसी पद को लेकर दिलचस्पी नहीं है। ...
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भारत ब्लॉक प्रमुख नामित किया गया है। सूत्रों ने समाचार प्रकाशन को यह जानकारी दी। ...
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ...
Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पटना दौरा के दौरान लालू- तेजस्वी को लेकर दिए बयान पर भाई बीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा कि हम तो जानते ही नहीं स्मृति ईरानी कौन है? ...
कार्ति चिदंबरम ने एक टीवी इंटरव्यू में पार्टी नेतृत्व की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। जिसके बाद तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ...