हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति कहते हैं। इस तरह साल में 12 संक्रांति आते हैं। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तभी मकर संक्रांति का पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान समय में जनवरी के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन इसे मनाया जाता है। मकर संक्रांति के साथ एक माह से चला रहा खरमास या मलमास खत्म हो जाता है और शुभ कार्य शुरू किए जाते हैं। परंपराओं के अनुसार मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। साथ ही दान आदि भी किया जाता है। इस दिन तिल का महत्व काफी खास हो जाता है। तिल का दान, और इसका सेवन शुभ माना गया है। मकर संक्रांति के दिन गुजरात में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव भी मनाया जाता है। Read More
पौष मास में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी (Makar Sankranti 2021) को मनाई जाएगी. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं. सूर्य और शनि का संबंध ...
लोहड़ी उत्तर भारत का सबसे लोकप्रिय त्योहार है. लेकिन खासतौर पर ये पर्व पंजाब में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल लोहड़ी (Lohri 2021) का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सभी अपने घरों और चौराहों के बाहर लोहड़ी जलाते हैं. आग का घेरा बनाकर दुल ...
हिन्दू धर्म में मकर सक्रांति के त्यौहार का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन से पिछले एक महीने से चला आ रहा मलमास या खरमास का समय खत्म हो जाता है. इस वजह से सभी मांगलिक कार्य जैसै शादी-विवाह और दूसरे शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं. देश के अलग- ...
भारत में हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले लोहड़ी (Lohri 2021) का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा. यह पर्व पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक है. लोहड़ी के दिन आग मे ...
मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा. मकर बारह राशियों में से एक हैं जिसके स्वामी शनि ग्रह हैं. ऐसे में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के बाद मकर संक्रांति मनाने की परंपरा है. इस दिन सूर्य धनु राशि छोड़ मकर में प्रवेश करते हैं। इसी दिन सूर् ...