महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। महाराष्ट्र में 288 सदस्यों वाली विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के मुताबिक, 60.32 प्रतिशत मतदान हुए थे। साल 2014 के मुकाबले इस बार 59 लाख 17 हजार 901 वोटर्स बढ़े हैं। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 1.80 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।