कोलकाता अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। करीब 400 साल पुराने इस शहर को क्षेत्रफल के मामले में नई दिल्ली के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। ब्रिटिश राज के समय लंदन के बाद कोलकाता दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण शहर था। यह शहर भारत की राजधानी भी रहा है। इस शहर को सिटी ऑफ ज्वॉय तो कहा ही जाता है। साथ ही इसे सिटी ऑफ पैलेसेज, सिटी ऑफ प्रोसेसन्स और कल्चरल कैपिटल ऑफ इन्डिया भी कहा जाता है। यात्रियों के मामले में हावड़ा स्टेशन देश के किसी भी अन्य ट्रेन स्टेशन की तुलना में अधिक व्यस्त है। हावड़ा ब्रिज कोलकाता शहर की पहचान है। इस तरह का पुल देश में अन्यत्र कहीं नहीं है। Read More
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, '' हम विप्लव मित्रा का स्वागत करके प्रसन्न हैं। ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को शहीद दिवस की रैली के दौरान पुराने नेताओं से पार्टी में वापस आने को कहा था। मित्रा ने उसी पर वापसी की है।'' ...
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता एयरपोर्ट पर छह शहरों से आने वाले उड़ानों के प्रतिबंध को 15 अगस्त तक बढ़ा दिया है। ...
पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इन तीनों कोविड-19 लैब का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर यूपी, पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र के सीएम भी कांफ्रेंसिंग में मौजूद रहेंगे। ...
पश्चिम बंगाल में एक कोरोना मरीज से एंबुलेंस चालक ने केवल 6 किलोमीटर जाने के लिए 9,200 रु की मांग की। पैसे न होने पर ड्राइवर ने मरीज को एंबुलेंस से उतरने पर मजबूर कर दिया। ...
वेस्ट बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन के चलते शनिवार को पश्चिम बंगाल में जनजीवन की रफ्तार थम सी गई। हफ्ते में दो दिन प्रतिबंध लगाने की राज्य सरकार की योजना के तहत राज्य की सभी दुकानें बंद रहीं। ...
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने 2021 के बंगाल चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस में बड़े पैमाने पर फेरबदल की घोषणा कर दी है। कई जिलों में प्रमुख को हटा दिया गया है। 2021 चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने युवा पर दांव लगाया है। ...