लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

इंदिरा गाँधी

Indira-gandhi, Latest Marathi News

Read more

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।

भारत : हरीश गुप्ता का ब्लॉग: इंदिरा गांधी के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं पीएम मोदी! 2024 के चुनाव से पहले बड़ी तैयारी

भारत : न्यूजीलैंड में इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा गिरफ्तार, ड्रग रैकेट में शामिल होने का आरोप

भारत : विजय दर्डा का ब्लॉग: आलोचना में बसती है लोकतंत्र की आत्मा !

भारत : जब इंदिरा गांधी का कहा नहीं मानने के बाद गिर गई थी द्रमुक की सरकार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने बताई आपातकाल की घटना

क्राइम अलर्ट : पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तरह होगा गृह मंत्री अमित शाह का हाल, खालिस्तान से सहानुभूति रखने वाले अमृतपाल सिंह ने दी धमकी, जानें

भारत : ब्लॉग: नीतीश कुमार विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं पर उन पर भरोसा कौन करे?

भारत : नागपुरः जवाहरलाल दर्डा जन्मशती वर्ष पर अमित शाह ने 'बाबूजी' को किया याद, लोकमत नागपुर स्वर्ण जयंती समारोह में इन बातों का किया जिक्र

भारत : राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- इंदिरा गांधी ने आर्टिकल 356 का 50 बार दुरुपयोग कर सरकारों को गिराया, कांग्रेस ने क्षेत्रीय नेताओं को किया परेशान

पूजा पाठ : Siddh Purush: बाबा नीब करौरी की कहानी, जिनके कैंची धाम में पहुंचे थे स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग

भारत : प्रशांत भूषण के पिता और पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस