इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी। Read More
आज पूरी दुनिया पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है। हमारा दायित्व है कि वनों के संरक्षण के साथ वन्यजीवों को बचाने के लिए समर्पित भाव से प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। ...
आज का इतिहास: सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले का आज जन्मदिन है। उन्होंने हिंदी से लेकर मराठी और कई अन्य भाषाओं में गाने गाए हैं। आज ही के दिन 1926 में महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका का भी जन्म हुआ था। ...
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए। पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार के सम्म ...
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के करीब 50 साल पुराने टेपों से ये बात सामने आ रही है कि वे भारत से किस कदर नफरत करते थे। भारतीयों और भारतीय महिलाओं को लेकर उन्होंने कई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ...
प्रणब मुखर्जी की राजनीति में एंट्री साल 1969 में हुई, लेकिन उन्हें असली कामयाबी साल 1982 में वित्त मंत्री रहते हुए हासिल की और 1984 के सर्वे में उन्हें दुनिया का बेस्ट फाइनेंस मिनिस्टर करार दिया गया। ...
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर राज्य में इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत गरीबों और जरूरतमंदों को 8 रुपये में खाना दिया जाएगा। ...