Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
आजाद भारत के पहले आम चुनाव 1951–52 में हुए थे। ये चुनाव कराना कोई आसान काम नहीं था। इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के कंधो पर थी। ...
Lok Sabha Elections 2024: सीएपीएफ के कर्मी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से लिए जाते हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के धनबाद में आयोजित एक जनसभा में भाजपा इस बार '400 सीटों के पार' का नारा लगाते हुए कहा कि मैंने '400 पार' का नारा इसलिए लगाया क्योंकि पूरे देश को "मोदी की गारंटी" पर भरोसा है। ...
हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बड़ी साफगोई से इस बात को स्वीकार किया है कि सरकार में होते हुए भी कांग्रेस कमजोर और भाजपा विपक्ष में होते हुए भी मजबूत स्थिति में है। ...