"कांग्रेस का इतिहास बनना तय है, एनडीए 400 से अधिक सीटों की ओर बढ़ रहा है", असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पुराने दल पर साधा बेहत तीखा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 1, 2024 11:34 AM2024-03-01T11:34:04+5:302024-03-01T11:36:49+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी 'इतिहास' बन जाएगी।

"History is sure to be made for Congress, NDA is moving towards more than 400 seats", Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma made a very sharp attack on his old party | "कांग्रेस का इतिहास बनना तय है, एनडीए 400 से अधिक सीटों की ओर बढ़ रहा है", असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पुराने दल पर साधा बेहत तीखा निशाना

फाइल फोटो

Highlightsहिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी 'इतिहास' बन जाएगीमुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजनीति में कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब होने वाली हैउन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस विभिन्न क्षेत्रीय दलों में विभाजित होकर खत्म हो जाएगी

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भरोसा जताया है कि लोकसभा के आम चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 400 सीटें से पार सीटें मिलने जा रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री सरमा ने गुरुवार को गुवाहाटी जिले के बशिष्ठा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही 'इतिहास' बन जाएगी।

उन्होंने आगे दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में स्थिति बेहद खराब होने वाली है।

सीएम सरमा ने कहा, "कांग्रेस का इतिहास बनना तय है। कांग्रेस आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रीय दलों में विभाजित हो जाएगी। इस चुनाव के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में स्थिति कम हो जाएगी क्योंकि पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए 400 से अधिक जीत की ओर बढ़ रहा है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है। कार्यकर्ता पूरी तरह से हतोत्साहित हैं। कांग्रेस कई हिस्सों में बंटकर अलग-अलग हो जाएगी, उसका कोई राष्ट्रीय नेतृत्व नहीं रहेगा और आखिरकार कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी में बंट जाएगी।"

मालूम हो कि हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा और उसके सहयोगी असम गणपरिषद (एजीपी) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) आगामी लोकसभा चुनावों के लिए असम में सीट-बंटवारे के समझौते पर पहुंच गए हैं।

सीएम सरमा ने घोषणा की कि भाजपा राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर चुनाव लड़ेगी, वहीं एजीपी बारपेटा और धुबरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि यूपीपीएल कोकराझार सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा कि असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लोकसभा की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगा। इस बीच असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे राणा गोस्वामी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गए।

असम कांग्रेस के एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष कामाख्या डे पुरकायस्थ ने भी राज्य सरकार को अपना समर्थन दिया। इससे पहले कांग्रेस के दो विधायक शशिकांत दास और सिद्दीकी अहमद ने राज्य सरकार को अपना समर्थन दिया था।

Web Title: "History is sure to be made for Congress, NDA is moving towards more than 400 seats", Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma made a very sharp attack on his old party

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे