Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
भाजपा ने इस सीट से 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों और 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के मुकदमे समेत देश के चर्चित आतंकी और आपराधिक मामलों में विशेष लोक अभियोजक रहे प्रख्यात वकील उज्ज्वल निकम को प्रत्याशी बनाया है। ...
अमित शाह ने राहुल गांधी के रायबरेली से भरे गये नामांकन पर हमला करते हुए कहा कि असली समस्या निर्वाचन क्षेत्रों को लेकर नहीं है, बल्कि खुद राहुल गांधी में है। वो जहां भी जाएंगे, उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। ...
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों को टिकट क्यों दिया? हमने कभी उनसे संपर्क नहीं किया। अगर कोई हमारे पास आता है तो हम क्या करें? ...
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पार्टी सांसद राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई 'डरो मत' के तंज पर हमला करते हुए सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत से चुनाव क्यों नहीं लड़ते हैं। ...
प्रियंका गांधी ने कोविड वैक्सीन के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से घेरा है और दावा किया है कि टीका लेने वाले कई स्वस्थ युवाओं को दिल का दौरा पड़ रहा है। ...
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के खिलाफ उनकी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा और सपा यह चुनाव जीतने के बाद ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से हटा देगी। ...
1984 में यहां से पहला चुनाव जीतकर प्रदेश की राजनीति के चाणक्य बने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अभिमन्यु बनाने के लिए भाजपा ने जो चक्रव्यू रचा है, उसे भेदने में दिग्गी राजा ने अपना पूरा राजनीतिक कौशल लगा दिया है। ...