Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
UP Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमाम नेता 4 जून को यह भी जानना चाहते हैं कि चुनाव के दौरान उनके साथ आए अन्य दलों के नेताओं के प्रभाव का उनके दल को लाभ हुआ या नुकसान. ...
Exit Poll 2024 LIVE: विपक्षी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज़्यादा सीटें मिलने का दावा किया है। साथ ही ये भी दावा किया है कि BJP को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी। ...
अखिलेश यादव ने भाजपा को मिलने वाली सीटों के सवाल पर तंज भरे लहजे में कहा कि सच्चाई यह है कि जो समुद्र की ओर मुंह करके बैठा है, उसने जनता से मुंह मोड़ लिया है। ...
स्वामी ने दावा किया कि सोनिया गांधी बहुत नाराज हुई थीं और अगले दिन एपीजे अब्दुल कलाम पर बहुत चिल्लाई भी थीं। लेकिन वह अपने फैसले से पीछे नहीं हटे। इसीलिए मनमोहन सरकार आने के बाद कलाम साहब को परेशान भी किया गया। ...
राहुल गांधी ने सातवें चरण के मतदान को देखते हुए कहा कि इतनी चिलचिलाती गर्मी में भी मतदाताओं का उत्साह देखकर गर्व हो रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि आप इस चुनाव में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने लिए वोट कर रहे हैं। ...
वाराणसी संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय ने प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पुलिस ने जैतपुरा क्षेत्र के दो कांग्रेसी पार्षदों को जबरन उनके घर में ही नजरबंद कर दिया है। ...
एग्जिट पोल पूर्वानुमान शनिवार को शाम को सभी चुनाव खत्म होने के आधे घंटे बाद प्रकाशित होने लगेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी ने 4 जून को वास्तविक परिणाम आने से पहले अटकलों और बहस में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ...