हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है, जिसकी राजधानी चण्डीगढ़ है। पहले यह पंजाब राज्य का अंग था, जिसे 1966 में भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली। इसकी सीमायें उत्तर में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली हरियाणा से तीन ओर से घिरी हुई है। वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में यह प्रमुख राज्यों में से एक है। Read More
हरियाणा के राखीगढ़ी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कई अहम खोज की है। एएसआई को अपनी खोज में कुछ घरों की संरचना, एक रसोई परिसर और 5000 साल पुरानी आभूषण बनाने की फैक्ट्री मिली है। ...
भाजपा ने पंजाब पुलिस पर उसके नेता को ''अगवा'' करने का आरोप लगाया और आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजवरीवाल पर राजनीतिक प्रतिशोध के लिए राज्य की पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ...
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। हालांकि इसके बाद घमासान बढ़ गया है। पंजाब पुलिस की टीम को हरियाणा की पुलिस ने रोक लिया है। ...
हरियाणा के करनाल में बृहस्पतिवार को विस्फोटक की आपूर्ति के लिये तेलंगाना जा रहे पाकिस्तान से जुड़े चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया और जिस वाहन में वे सवार थे उसमें से हथियार, विस्फोटक और आईईडी बरामद किया गया है। ...
करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने कहा कि इनकी गाड़ी की बीडीडीएस टीम की उपस्थिति में तलाशी लेने पर एक देसी पिस्तौल, 31 कारतूस और 3 IEDs बरामद हुई हैं। बीडीडीएस टीम मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। ...
चंडीगढ़ से लगे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में भी बारिश हुई. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान बीते कुछ दिन से सामान्य से काफी अधिक रहा है. ...
देश के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने मिली. दिल्ली-एनसीआर में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के बाशिंदों के लिए बारिश जरूर राहत लेकर आई. ...