जब बारिश या अन्य स्रोतों से बहुतायत में पानी जमा हो जाता है तो इसे बाढ़ कहते हैं। वैश्विक स्तर पर इतिहास में चीन बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। भारत के कई हिस्से बरसात में बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। इसमें बिहार, केरल, कर्नाटक और अन्य कई राज्य पीड़ित रहते हैं। साल 2018 में केरल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। यहां पिछले 100 में सबसे भीषण बाढ़ आई है। मुख्यमंत्री पीनाराई विजयन ने कहा है कि शुरुआत अनुमान के मुताबिक करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है इसके अलावा सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। केरल में मानसून के दौरान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बारिश होना एक सामान्य बात है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल केरल में कम दबाव के कारण सामान्य से 37 फ़ीसदी अधिक बारिश हुई है। Read More
इस साल पहले ही महीने में 27 जगहों पर मेढ़ टूटने से जलनिधि के गांव में फैलने की खबर है। वैसे मेढ़ टूटने की कई घटनाओं में खुद गांव वाले ही शामिल होते हैं। मिट्टी के कारण उथले हो गए बांध में जब पानी लबालब भर कर चटकने की कगार पर पहुंचता है तो गांव वाले अपन ...
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस क ...
असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ने के कारण 22 जिलों में लगभग 4.96 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित जिलों में 14091.90 हेक्टेयर कृषि जमीन बाढ़ में डूब गई है। ...
असम में बाढ़ की स्थिति बीते गुरुवार को काफी बिगड़ गई और लगातार बारिश के कारण राज्य के तीन जिलों भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से लगभग 29,000 लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ...
ब्राजीला का साओ सेबस्टियाओ शहर सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यहां सड़क संपर्क भी कट गया। वहीं, बचाव दल लापता, घायल और मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। ...