Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
UP MLC Election Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)ने सोमवार को विधान परिषद की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवारों ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों को हराया है। ...
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मामले पर राय जानने के लिए दोनों राज्यों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठकों के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। ...
पूर्व कांग्रेस नेता के पार्टी में शामिल होने के बाद टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बिस्वास पार्टी में शामिल हुए क्योंकि उन्हें लगा कि केवल टीएमसी ही राज्य में भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ सकती है। ...
राहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक जैसी ही सफलता मध्यप्रदेश में भी दोहराएगी। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी। राहुल गांधी के बयान पर तुरंत ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी आ गई। ...
सचिन पायलट ने हाल ही में एक 'अल्टीमेटम' दिया था कि अगर राज्य सरकार से की गई उनकी तीन मांगों को इस महीने के अंत तक पूरा नहीं किया गया तो वह राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। ...