राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में 150 सीटें जीतने का दावा किया, सीएम शिवराज बोले- मन बहलाने को ख्याल अच्छा है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 29, 2023 04:08 PM2023-05-29T16:08:16+5:302023-05-29T16:09:36+5:30

राहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक जैसी ही सफलता मध्यप्रदेश में भी दोहराएगी। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी। राहुल गांधी के बयान पर तुरंत ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी आ गई।

Rahul Gandhi claimed to win 150 seats in Madhya Pradesh, CM Shivraj replied | राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में 150 सीटें जीतने का दावा किया, सीएम शिवराज बोले- मन बहलाने को ख्याल अच्छा है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लेकर कांग्रेस की बैठक हुईराहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक जैसी ही सफलता मध्यप्रदेश में भी दोहराएगी राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने बैठक की। बैठक में मध्य प्रदेशकांग्रेस के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। 

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि पार्टी कर्नाटक जैसी ही सफलता मध्यप्रदेश में भी दोहराएगी। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी। कर्नाटक की तरह हम मध्य प्रदेश भी जीतने जा रहे हैं। नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

हालांकि राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में 150 सीट जीतने के दावे पर तुरंत ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रतिक्रिया भी आ गई।  राहुल के बयान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन बहलाने को बाबा का ख्याल अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए इसकी चर्चा बैठक में हुई। राहुल के 150 सीटें जीतने के दावे पर कमलनाथ ने कहा,  इस भरोसे का आधार है कि राहुल गांधी के पास इसका इनपुट है।  मध्य प्रदेश में कैसी रणनीति बनाई जाए और मध्य प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसको लेकर बैठक में चर्चा हुई। आज प्रश्न केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के भविष्य का है कि कैसा मध्य प्रदेश हम चाहते हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के साथ ही कांग्रेस ने राजस्थान को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत की आज दिल्ली में मीटिंग बुलाई है। इस दौरान चुनाव की रणनीति पर बात होगी और साथ ही एकता पर भी चर्चा की जाएगी। कांग्रेस का मानना है कि दोनों राज्यों में बीजेपी के खिलाफ माहौल है जिसका फायदा पार्टी को मिल सकता है।

Web Title: Rahul Gandhi claimed to win 150 seats in Madhya Pradesh, CM Shivraj replied

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे