Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया है कि अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए। ...
Lok Sabha Elections 2024: छिंदवाड़ा के पिपला में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनसभा को संबोधित कर कहा, "पिपलानारणवार आज भी मुझे यहां आकर पुराने चेहरे देखकर, मुझे अपनी जवानी याद आती हैं"| ...
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने हाल में पार्टी छोड़ने के बाद और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार अपनी पूर्व पार्टी और उसके वरिष्ठ नेता पर बेहद तीखा हमला बोला है। ...
सपा नेता घनश्याम तिवारी ने कहा कि किसी दिन 'कौन बनेगा करोड़पति' में सवाल पूछा जाएगा कि देश के सबसे ज्यादा झूठ बोलने और जुमलेबाजी करने वाले प्रधानमंत्री का नाम क्या है? ...