Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Cash-for-votes Row: बीजेपी नेता विनोद तावड़े के वकील ने तीनों कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर 100 करोड़ रुपये का मुकदमा किया जाएगा। ...
Maharashtra Elections Results 2024: विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार को निर्वाचित विधायकों से संपर्क बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए स्थानांतरित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ...
Rahul Gandhi Attack Adani: अदाणी के खिलाफ आरोपों पर राहुल गांधी ने कहा कि यह अब अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो चुका है कि गौतम अदाणी ने भारतीय और अमेरिकी कानून तोड़े हैं। ...
Poll Of Polls Results Maharashtra Exit Polls Jharkhand Election: 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है। ...
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की ‘काम की रणनीति’ से प्रभावित होकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक सुमेश शौक़ीन आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। ...