Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि मोदी ने तेलंगाना आकर कहा कि हैदराबाद की सीट ओवैसी को लीज पर दे दी गई है। लेकिन वो समझ लें कि हैदराबाद के लोग मवेशी नहीं हैं। ...
तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख के अन्नामलाई ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि अफ्रीकी या चीनी जैसा दिखने में कुछ भी गलत नहीं है। ...
पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात का एहसास हो गया है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे उनकी सोच के मुताबिक नहीं होंगे, इस कारण वो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ...
Jharkhand Minister Secretary ED: जहांगीर के बयान के बाद संजीव लाल की बोलती बंद हो गई है। अब वह मंत्री का भी राज खोल सकता है। छापेमारी में ईडी ने कई कागजात भी बरामद किए हैं, जिनमें बीडीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़े ब्योरे हैं। ...
Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इससे पहले उन्होंने विरासत टैक्स पर विवादित बयान दिया था। ...
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सैम पित्रोदा के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि पप्पू के इस प्रॉक्सी प्रोफेसर की ऐसी टिप्पणियों के कारण ही कांग्रेस पार्टी की ऐसी हालत हो गई है। अगर प्रोफेसर ऐसा है तो उसका छात्र कैसा होगा। ...