बिहार भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य है। 26 जनवरी 1950 को इस राज्य का गठन हुआ था। बिहार क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का तेरहवां और जनसंख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या 10 करोड़ से अधिक है। पटना समेत राज्य में 38 जिले हैं। हिंदी और ऊर्दू यहां की आधिकारिक भाषाएं हैं। बिहार के बारे राज्य सरकार की वेबसाइट http://gov.bih.nic.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
जदयू के खुला अधिवेशन के बाद विपक्षी एकता को एकजुट करने और उसका नेतृत्व नीतीश के हाथ में देने पर सियासत शुरु हो गई है। कांग्रेस को पूरी तरह दरकिनार कर दिया है। ...
राजधानी पटना में आज दो बड़े सियासी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला तो जदयू का खुला अधिवेशन तो दूसरा कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत समारोह। दोनों ही कार्यक्रम गांधी मैदान के इलाके में आयोजित किए गए। ...
अधिवेशन को संबोधित करते हुए जदयू नेताओं ने पार्टी को मजूबत करने के साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की तारीफ की और दिल्ली चलों का नारा देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में लालकिले पर झंडा फहराने की बात कही। ...
नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अपने ही सहयोगी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रचते रहती है। इसलिए हमलोगों ने भाजपा का साथ छोड़कर 7 दलों के महागठबंधन से नाता जोड़ा है। ...
जदयू प्रमुख ललन सिंह को लगातार दूसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। ...
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के हर जिले में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने का काम कर रही है। ...