बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

By एस पी सिन्हा | Published: December 10, 2022 08:55 PM2022-12-10T20:55:00+5:302022-12-10T20:55:00+5:30

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के हर जिले में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने का काम कर रही है।

BJP delegation met Governor regarding deteriorating law and order situation in Bihar | बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल

Highlightsबीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा हैविजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के हर जिले में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं

पटना: बिहार में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था की शिकायत को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल से प्रतिनिधिमंडल ने हस्तक्षेप करने की मांग की है।

इस प्रतिनिधि मंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद में विरोधी दल के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी समेत भाजपा के अन्य नेता शामिल थे। भाजपा ने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के हर जिले में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने का काम कर रही है। सरकार अपराधियों को बचाने का खेल खेल रही है। राज्यपाल के समक्ष समस्या को रखा गया है और उन्होंने इसे देखने की बात कही है। 

बिहार की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अपराध की घटनाओं से त्रस्त हो चुकी है बावजूद इसके सरकार चैन की नींद सो रही है। वहीं विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने बताया कि भाजपा ने राज्यपाल फागू चौहान से आग्रह किया है कि हाल के दिनों में बिहार में जिस तरह से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसी हालत में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार में माफिया का राज स्थापित हो गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भागलपुर के पीरपैंती में जिस तरह से महिला के अंग काट लिए गए, उसने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को भी पीछे कर दिया। बिहार में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

Web Title: BJP delegation met Governor regarding deteriorating law and order situation in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे