बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा दावा, कहा- 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे

By एस पी सिन्हा | Published: December 11, 2022 05:27 PM2022-12-11T17:27:30+5:302022-12-11T17:27:30+5:30

नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अपने ही सहयोगी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रचते रहती है। इसलिए हमलोगों ने भाजपा का साथ छोड़कर 7 दलों के महागठबंधन से नाता जोड़ा है।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar made a big claim, said - will win with a huge majority in 2024 | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा दावा, कहा- 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा दावा, कहा- 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे

Highlightsउन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगेबिहार सीएम ने कहा, भाजपा अपने ही सहयोगी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रचते रहती हैबोले- 2020 के चुनाव में हम उनको सपोर्ट कर रहे थे और वो लोग साजिश करके हमारे प्रत्याशी को हराने का काम कर रहे थे

पटना: बिहार की राजधानी पटना में जदयू के खुला अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2024 में भारी बहुमत से जीतेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अपने ही सहयोगी पार्टी को कमजोर करने की साजिश रचते रहती है। इसलिए हमलोगों ने भाजपा का साथ छोड़कर 7 दलों के महागठबंधन से नाता जोड़ा है। 

उन्होंने कहा कि बिहार के बाद अब राष्ट्रीय स्तर गैर भाजपा पार्टियों को एकजुट कर केन्द्र की सत्ता से भाजपा को बेदखल किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय़ अध्यक्ष ललन सिंह को अपनी टीम में केसी त्यागी को विशेष जिम्मेदारी देने की अपील की। पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बधाई देते हुए नीतीश कुमार ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 

इसके साथ ही उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की चर्चा करते हुए उसे बदलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि 15 साल के बाद बिहार आनेवाला आदमी यहां के काम से काफी खुशी महसूस करता है। इसके साथ ही एकबार फिरसे नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जें कि मांग को इस खुले अधिवेशन में उठाया है। 

खुले अधिवेशन में शामिल सभी डेलीगेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से यह कहना चाहता हूं कि, अब पार्टी में थोडें नए लोगों को भी जगह दें। अलग-अलग राज्यों में भी जो लोग काम कर रहें हैं, उन्हें पार्टी के फ्रंट में जगह देने का निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिया। 

भाजपा पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के चुनाव में हम उनको सपोर्ट कर रहे थे और वो लोग साजिश करके हमारे प्रत्याशी को हराने का काम कर रहे थे। इसलिए हमारी संख्या कम हो गई। जबकि 2005 से लगातार उनकी संख्या भाजपा के विधायकों से ज्यादा रहती थी। प्रत्याशियों ने खुलेआम भाजपा पर हरवाने की शिकायत की थी। कुढ़नी में जीत से भाजपा वाले खुश हो रहें हैं। पर हिमाचल और अन्य जगह पर मिली हार की चर्चा नहीं कर रहें हैं। 

अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके इलाके में कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिलती है, तो उससे जरूर अवगत करा दें ताकि उसकी भी जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने अपील की कि सबलोग एकजुट हो जाइये। इस बार थर्ड फ्रंट नहीं बल्कि मुख्य फ्रंट पर काम कर रहैं हैं। अगर उनकी सलाह दूसरे राजनीतिक दल मानेंगे तो भाजपा को निश्चित रूप से हराएंगे और अगर नहीं नहीं मनेंगे तो वे क्या करेंगे? 

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि आप 70 साल का जवाब मांगते हो तो अपना भी तो बताओ। आजादी में लड़ने वालों पर सवाल उठाते रहतें हैं और जिन्होंने आजादी के आन्दोलन में कुछ नहीं किया। वह आज खुद को सबसे बड़ा देशभक्त बता रहें हैं। 

Web Title: Bihar Chief Minister Nitish Kumar made a big claim, said - will win with a huge majority in 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे