बिहार: ललन सिंह को फिर मिली जदयू की कमान, नीतीश कुमार ने दिया प्रमाण पत्र

By एस पी सिन्हा | Published: December 10, 2022 09:01 PM2022-12-10T21:01:34+5:302022-12-10T21:05:30+5:30

जदयू प्रमुख ललन सिंह को लगातार दूसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

Bihar: Lalan Singh gets JDU's command again, Nitish Kumar gives certificate | बिहार: ललन सिंह को फिर मिली जदयू की कमान, नीतीश कुमार ने दिया प्रमाण पत्र

फाइल फोटो

Highlightsराजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह लगातार दूसरी बार जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैंपार्टी प्रमुख के तौर पर ललन सिंह की ताजपोशी के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थेपार्टी प्रमुख के चुनाव में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ललन सिंह के प्रस्तावक बने थे

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एक बार फिर से राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। जदयू के तरफ से आधिकारिक तौर पर इनके नाम की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे। ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रमाणपत्र खुद नीतीश कुमार ने ही दिया। इस दौरान पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहें।

बता दें कि जदयू के तरफ से दूसरी बार ललन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी गई है। इससे पहले 5 दिसंबर को मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल हेगड़े ने जदयू अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद ललन सिंह के अलावा जदयू अध्यक्ष पद के लिए और किसी ने भी आखिरी वक्त तक नामांकन नहीं किया था। जिसके बाद अब आज पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ललन सिंह को प्रमाण पत्र दे दिया गया।

उल्लेखनीय है कि ललन सिंह ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पर्चा भरा था। ललन सिंह ने तीन अगल-अलग सेट में पर्चा भरा था। इस दौरान पहले सेट में खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ललन सिंह के प्रस्तावक बने थे। हालांकि, इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री और जदयू के नेता संजय झा, बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी शामिल थे।

वहीं दूसरे सेट में प्रस्तावक में झारखंड में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद खीरू महतो व पार्टी के अन्य नेता शामिल थे। जिसके बाद ललन सिंह को निर्विरोध जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

Web Title: Bihar: Lalan Singh gets JDU's command again, Nitish Kumar gives certificate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे