निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान संपन्न होगा और इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। पांचों राज्यों में मतदान संपन्न होने के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी। आयोग की इस घोषणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गयी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है, जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है। सभी पांच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें 18.34 करोड़ से अधिक लोग भागीदारी कर सकेंगे। इन 18.34 करोड़ मतदाताओं में से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं। Read More
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सामने आ सकती हैं. आज युवाओं के लिए पार्टी के भर्ती विधान को जारी करने के दौरान पत्रकारों के सवाल में उन्होंने इसके संकेत दिए. ...
प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सात करोड़ युवाओं के लिए यह भर्ती विधान जारी कर रहे हैं और 20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क का माफ करने और परीक्षाओं के लिए आने-जाने का किराया भी माफ करने का वादा किया. ...
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीते बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वापस लखनऊ लौटी हैं। लखनऊ आने के बाद उन्होंने पैर छूकर नेताजी से आशीर्वाद लिया। ...
UP Chunav 2022: भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उत्तर प्रदेश राज्य रसायन एवं खाद निगम अध्यक्ष पद तथा भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देकर शर्मा बुधवार को बसपा में शामिल हुए। ...