यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने दिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के संकेत, कहा- क्या आपको कोई और चेहरा दिख रहा है?

By विशाल कुमार | Published: January 21, 2022 01:30 PM2022-01-21T13:30:05+5:302022-01-21T13:31:06+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सामने आ सकती हैं. आज युवाओं के लिए पार्टी के भर्ती विधान को जारी करने के दौरान पत्रकारों के सवाल में उन्होंने इसके संकेत दिए.

up election 2022 priyanka gandhi chief minister candidate congress | यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने दिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के संकेत, कहा- क्या आपको कोई और चेहरा दिख रहा है?

यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने दिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने के संकेत, कहा- क्या आपको कोई और चेहरा दिख रहा है?

Highlightsगांधी ने कहा कि क्या आपको यूपी कांग्रेस पार्टी में कोई और चेहरा दिखाई दे रहा है?विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी।

लखनऊ:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सामने आ सकती हैं. आज युवाओं के लिए पार्टी के भर्ती विधान को जारी करने के दौरान पत्रकारों के सवाल में उन्होंने इसके संकेत दिए.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से चेहरे के सवाल पर उन्होंने परोक्ष रूप से अपना हवाला देते हुए कहा, ‘‘क्या आपको कोई चेहरा नजर आ रहा है?’’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव लड़ने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। प्रियंका ने कहा, ‘‘अगर यह तय होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अगर ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘भर्ती विधान: युवा घोषणापत्र’ जारी करते हुए प्रियंका ने एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे सवाल किया गया कि क्या चुनाव के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस विपक्ष के गठबंधन में शामिल होगी?

इसके जवाब में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो इस बारे में विचार किया जाएगा। अगर ऐसी परिस्थिति आई तो हम यह चाहेंगे कि जो हमारा एजेंडा युवाओं और महिलाएं के लिए है वो पूरा हो। यह हमारी एक शर्त होगी।’’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।

Web Title: up election 2022 priyanka gandhi chief minister candidate congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे